Home इनफार्मेशन टेक सस्ते और उपयोगी Smart Home Gadgets

सस्ते और उपयोगी Smart Home Gadgets

by Upasana Verma
cheap-useful-smart-home-gadgets

हमारी रोज की दिनचर्या और विभिन्न कार्यों को सुलभ बनाने के लिए मार्केट में विभिन्न स्मार्ट होम गैजेट्स उपलब्ध है। स्मार्ट स्पीकर्स, स्मार्ट टीवी के साथ – साथ कई ऐसे अन्य स्मार्ट गैजेट्स है जो की रोजाना के छोटे – छोटे अपितु जरूरी कार्यों को सुलभ बनाते हैं। इसी के साथ सस्ते और उपयोगी स्मार्ट होम गैजेट्स निम्न हैं –

IFA 2020: यूरोप के टेक शो में लॉन्च हुए 7 Best Smart Products

विषयसूची –

  1. स्मार्ट बल्ब (smart bulb)
  2. स्मार्ट प्लग (smart plug)
  3. स्मार्ट लॉक (smart lock)
  4. स्मार्ट पावर स्ट्रिप (smart power strip)
  5. स्मार्ट टाइल आइटम फ़ाइंडर (smart tile item finder)

स्मार्ट बल्ब

Home को Smart Home बनाने के लिए जरुरी है ये 5 Smart Gadgets

  • स्मार्ट बल्ब को वाई – फाई द्वारा चलाया या ऑपरेट किया जा सकता है। यह बल्ब वॉइस कंट्रोल (गूगल असिस्टेंट) फीचर को भी सपोर्ट करता है।
  • इस स्मार्ट एलईडी बल्ब के माध्यम से यूजर विभिन्न रंगों की लाइट को चुन सकता है। इसके साथ – साथ अलार्म क्लॉक फीचर के साथ भी आता है जिसके माध्यम से उपभोक्ता लाइट ऑन और ऑफ करने समय पहले से निर्धारित कर सकता है।
  • स्मार्ट बल्ब को App के द्वारा उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। भारतीय ई – कॉमर्स वैबसाइट पर कई स्मार्ट बल्ब, Syska Wi – Fi enabled स्मार्ट एलईडी बल्ब (599 रुपये) , Solimo वाई – फाई स्मार्ट लाइट (499 रुपये), Wipro Wi – Fi enabled स्मार्ट एलईडी बल्ब (599 रुपये) उपलब्ध हैं।
smart bulb

स्मार्ट प्लग

अधिक उपयोग की जाने वाली सात प्रकार की विभिन्न फोटोग्राफी

  • स्मार्ट प्लग को वाई – फाई के माध्यम से कार्य करता है और यह प्लग स्मार्टफोन App के साथ आता है। इस प्लग में कनेक्टेड विभिन्न ईलेक्ट्रोनिक डिवाइस को एप (Android/ iOS) द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है।
  • इस स्मार्ट प्लग के माध्यम से घर की लाइट को कहीं से भी ऑन – ऑफ किया जा सकता है और इसके साथ – साथ लाइट या प्लग में कनेक्टेड अन्य ईलेक्ट्रोनिक डिवाइस को ऑन/ ऑफ करने के समय को पहले से निर्धारित किया जा सकता है।
  • इसके साथ – साथ यह प्लग कनेक्टेड डिवाइस का टेंपरेचर कंट्रोल और डिवाइस द्वारा हो रही ऊर्जा खपत की भी जानकारी देता है। ई – कॉमर्स वैबसाइट अमेज़न पर Helea (10A) वाई – फाई स्मार्ट प्लग 796 रुपये, Ambrane (10A) वाई – फाई स्मार्ट प्लग 899 रुपये, Lifelong (10A) वाई – फाई स्मार्ट प्लग 749 रुपये में उपलब्ध है।
smart plug

स्मार्ट लॉक

ये बेस्ट 5 मैसेजिंग ऐप नहीं खलने देंगे WhatsApp की कमी

  • स्मार्ट लॉक के माध्यम से घर की सुरक्षा को बढ़ाया जा सकता है और इसके माध्यम से उपभोक्ता अपने घर को अपने अनुसार कंट्रोल कर सकता है।
  • ये स्मार्ट लॉक  वाई – फाई, मोबाइल एप, एनएफसी कार्ड, एमेर्जेंसी की, फिंगरप्रिंट को सपोर्ट करते हैं। इसके साथ – साथ वन टाइम पासवर्ड (OTP with expiration) के माध्यम से गेस्ट या हाउस कीपर भी इस लॉक को खोल सकते हैं तथा यह लॉक चोरी की आशंका होने पर चेतावनी (theft alert) भी देता है।
  • इन स्मार्ट लॉक में 50 व्यक्तियों से अधिक लोगों के फिंगरप्रिंट को एड या स्टोर किया जा सकता है। अमेज़न इंडिया पर Aran वाई – फाई स्मार्ट पैडलॉक 7499 रुपये और Open Door Two smart door lock 8999 रुपये में उपलब्ध है। 
smart lock

स्मार्ट पावर स्ट्रिप

यूजर्स की नाराजगी को देखकर WhatsApp ने पॉलिसी बदलाव 15 मई तक…

  • स्मार्ट पावर स्ट्रिप को वाई – फाई द्वारा कंट्रोल या चलाया जा सकता है और यह स्मार्टफोन पावर स्ट्रिप वॉइस कंट्रोल (गूगल असिस्टेंट/ अलेक्सा) फीचर को भी सपोर्ट करता है। यह पावर स्ट्रिप स्मार्ट एप (Android/ iOS) के साथ आता है जिसे एक या कई स्मार्टफोन द्वारा कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है।
  • पावर स्ट्रिप में दिये गए विभिन्न सॉकेट में कनेक्टेड को अलग – अलग कंट्रोल किया जा सकता है और इस स्ट्रिप में विभिन्न डिवाइस के लिए ऑन/ ऑफ के लिए पहले से समय निर्धारित किया जा सकता है। इसके अलावा इस स्ट्रिप को मैनुयली भी चलाया जा सकता है।
  • अमेज़न इंडिया पर smartteefi 3 in 1 प्लग 2799 रुपये, Okas स्मार्ट पावर स्ट्रिप 3200 रुपये में उपलब्ध है।
smart power strip

स्मार्ट टाइल आइटम फ़ाइंडर

26 जनवरी को लॉन्च किया गया FAU-G बना Google प्ले स्टोर पर…

  • स्मार्ट टाइल आइटम फ़ाइंडर एक छोटी टाइल – शेप्ड डिवाइस है  जिसके द्वारा की, वालेट, फोन को खो जाने पर ढूंदा जा सकता है। यह डिवाइस ब्लुटूथ फीचर और स्मार्ट अलर्ट फीचर को सपोर्ट करता है इसके आलवा इस डिवाइस के द्वारा सेलफ़ी भी क्लिक की जा सकती है।
  • यूजर का फोन के खो या गुम जाने पर ब्लुटूथ द्वारा कनेक्टेड इस टाइल शेप्ड डिवाइस को प्रैस और होल्ड करने पर स्मार्टफोन रिंग करना शुरू कर देता है। इसके अलावा यह डिवाइस जीपीएस लोकेटर फीचर के साथ भी आती है जिसे माध्यम किसी वस्तु या डिवाइस की सही लोकेसन को मैप पर देखा जा सकता है।
  • इस डिवाइस और इसके विभिन्न फीचर्स को स्मार्टफोन एप द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। अमेज़न इंडिया पर Letstrack humanizing टेक्नोलोजी स्मार्ट ब्लुटूथ ट्रैकर 1998 रुपये और Mototive वाइरलेस डिवाइस ट्रैकर 289 रुपये में उपलब्ध है।
smart tile item finder
Latest Tech News