Home मोबाइल फोन हैक्स DIY: आसान तरीकों और कम समान से बनाएं Phone Holder

DIY: आसान तरीकों और कम समान से बनाएं Phone Holder

by Upasana Verma
DIY Make Phone Holder

आज के समय में SmartPhone लगभग सभी के जीवन का जरूरी हिस्सा हो गया है और इसके द्वारा विभिन्न जरूरी काम जल्दी हो जाते है। इसके अलावा यह एक मनोरंजन का साधन भी बन गया है, फिल्म या विडियो देखते समय SmartPhone को ज्यादा देर तक हाथ में होल्ड या पकड़े रखना आरामदायक नहीं है। यदि SmartPhone सही एंगल या डिस्टेन्स पर हो तो फिल्म या विडियो का आनंद बेहतर तरह से प्राप्त किया जा सकता है और जिसके लिए SmartPhone Holder एक बेहतर विकल्प है। इसके अलावा Phone Holder अन्य कार्यों में भी सहायक होते हैं की जैसे की यदि उपभोक्ता का Phone चार्जिंग पर लगा हुआ या कार ड्राइविंग के समय Phone पर नैविगेशन एप का उपयोग करना इत्यादि। मार्केट में विभिन्न प्रकार के Phone Holder उपलब्ध है परंतु इन्हे घर पर भी आसान तरीकों से और कम समान द्वारा बनाया जा सकता है। Phone Holder बनाने के लिए विभिन्न तरीके निम्न हैं –

बढ़ाना चाहते है अपने SmartPhone की बैटरी लाइफ, फॉलो करे 6 आसान टिप्स

कार्डबोर्ड द्वारा बनाएं Phone Holder

  • कार्डबोर्ड के माध्यम से भी विभिन्न आकार और सुविधानुसार Smart Phone Holder बनाए जा सकते हैं। इस Phone Holder को बनाने के लिए निम्न चीजों की आवश्यकता है –
  • कार्डबोर्ड
  • पेपरकटर
  • ग्लू 
  • Phone Holder को बनाने के लिए पेपरकटर के माध्यम से कार्डबोर्ड को काट कर एक आयताकार हिस्सा निकालने तथा दूसरे हिस्से के लिए त्रिकोणाकार या टेंट के आकार में कार्डबोर्ड  काटे।

इन 5 कारणों से होता है आपका SmartPhone स्लो चार्ज

  • टेंटआकर कार्डबोर्ड के दोनों भुजाओं के बीचों – बीच में पेपरकटर के माध्यम से काटें जिससे आयताकार हिस्से को फसाया जा सके। समझने के लिए निम्न तस्वीर को देखें तथा कार्डबोर्ड के माध्यम से और भी विभिन्न प्रकार के Phone Holder बनाएं जा सकते हैं।  

Popsicle स्टिक द्वारा बनाएं Phone Holder –

DIY: कैसे करे लिपस्टिक केस को यूएसबी फ्लैश ड्राइव में अपग्रेड

  • Popsicle स्टिक या आइसक्रीम स्टिक एक अन्य आसान और किफायती तरीका है जिसके द्वारा PhoneHolder बनाया जा सकता है। इस स्टिक द्वारा कई आकार के होल्डर बनाए जा सकते हैं तथा इस Holder को बनाने के लिए निम्न चीजों की आवश्यकता है –
  • Popsicle स्टिक
  • ग्लू
  • सर्वप्रथम छह: स्टिक को आधा तोड़ लें और इनके माध्यम से दो टेंटाकर शेप बनाए जिनमे से एक भुजा दो आधी स्टिक से बनाई जाएगी।
  • एक टेंटाकर शेप को एक बड़ी स्टिक पर लंबकार रूप में ग्लू के माध्यम से जोड़े और यही प्रक्रिया दूसरे टेंटकार स्टिक शेप के साथ करें।
  • अब दोनों शेप के ऊपरी तिकोने हिस्से को एक स्टिक द्वारा जोड़ें और निचले हिस्से पर लगी हुई बड़ी स्टिक को आपस में तीन बड़ी स्टिक द्वारा जोड़ें।
popsicle stick phone holder

DIY: इन आसान तरीको से सामान्य कीबोर्ड को colorful Backlit Keyboard में बदले

Binder clips द्वारा बनाएं Phone Holder –

  • Binder clip के द्वारा भी विभिन्न शेप के Phone Holder बनाएं जा सकते हैं। ऑफिस और घर में भी ये क्लिप आसानी से उपलब्ध होते हैं। यह होल्डर बनाने के लिए एक या एक से अधिक क्लिप की आवश्यकता होती है और इस होल्डर को बनाने के लिए Binder clip के अलावा किसी और वस्तु की जरूरत नहीं होती है।
  • सबसे पहले तीन Binder clip लें, अब पहली Binder clip के पिछले हिस्से में दूसरा Binder clip क्लिप जोड़े और इसी तरह दूसरी Binder clip में तीसरी Binder clip को जोड़े।
  • अब दूसरे और तीसरे Binder clip के बचे हुए पकड़ने वाले पिछले हिस्से के साथ जोड़ें और स्टैंड जैसे बनाएँ। समझने के लिए निम्न तसवीरों को देखें, इस क्लिप के माध्यम से और भी विभिन्न प्रकार के होल्डर बनाए जा सकते हैं।

एक नजर Top 7 रोचक और उपयोगी Computer Hacks पर

पेपरकप के माध्यम से बनाएं Phone Holder –

papercup phone holder
  • पेपरकप सबसे सस्ता माध्यम से विभिन्न आकार के Phone Holder बनाएं जा सकते हैं। पेपरकप से Phone Holder बनाने के लिए निम्न चीजों की आवश्यकता है –
  • पेपरकप
  • पेपरकटर 
  • पेपरकप Phone Holder बनाने के लिए तीन कप ले और उनमे से दो कपों के बीचों – बीच में मीडियम साइज़ का होल करें। जबकि तीसरे कप को क्षैतिज रखकर बीचों – बीच में होल करें।
  • अब तीसरे कब को पहले और दूसरे के होल में फसाकर एक साथ जोड़े और फोन होल्डर बनाए। समझने के लिए निम्न तस्वीर देखें, इसके अलावा पेपरकप के माध्यम से और भी कई प्रकार के फोन होल्डर बनाए जा सकते हैं। 

एक नजर Top 7 रोचक Photography Hacks पर

पेंसिल से बनाएं Phone Holder –

  • फोन होल्डर बनाने का यह तरीका सबसे आसान और सबसे सस्ता हैं। इसके बनाने के लिए पेंसिल या पेन के द्वारा बनाया जा सकता है। इस Holder को बनाने के लिए निम्न चीजों की आवश्यकता है –
  • पेंसिल
  • रबर बैंड या मोटा धागा
Make Phone Holder with Pencil

क्या आप भी है अपने Laptop/Computer के हैंग होने से परेशान ? ट्राई करे ये टिप्स

  • इस Phone Holder को बनाने के लिए छह: पेंसिल ले और सभी पेंसिल को टेंटआकार में बांध दे। इसको बांधने पर चार कोने बनेंगे और प्रत्येक कोना तीन पेंसिल के बांधने पर बनेगा। समझने के लिए निम्न तस्वीर की सहायता ले –
  • पेंसिल और रबरबैंड की सहायता से और भी विभिन्न प्रकार के SmartPhone Holder बनाएं जा सकते हैं। 
Latest Tech News