Home इनफार्मेशन टेक TIK TOK को कड़ी टक्कर दे रहा है भारतीय App MITRON

TIK TOK को कड़ी टक्कर दे रहा है भारतीय App MITRON

by Nitika Semwal
mitron VS TIK TOK

भारत में काफी लोकप्रिय चाइनीज़ App TIK TOK को इंडियन App MITRON कड़ी टक्कर दे रहा है आपको बता दे MITRON App एक महीने पहले ही लॉन्च हुई है जिसके बाद अब तक MITRON App को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। MITRON App बहुत ही कम समय में भारत में लोकप्रियता हासिल करने में सफल रहा है।

Reliance E-Commerce पोर्टल JioMart हुआ लाइव , कंपनी ने करे ऑर्डर लेना शुरू

जानते है MITRON App की पूरी जानकरी

MITRON App को प्ले स्टोर से करें डाउनलोड

केवल 8.03 एमबी साइज वाले MITRON App को 11 अप्रैल, 2020 को रिलीज किया गया था और 24 मई को इसे लेटेस्ट अपडेट मिला है। फिलहाल MITRON App केवल ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही अभी केवल गूगल की मदद से लॉग-इन का ऑप्शन दिया गया है।

MITRON App फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। रेटिंग की बात करें, तो गूगल प्ले स्टोर पर मित्रों ऐप को पॉज़िटिव रिव्यू मिले हैं, और फिलहाल इस ऐप की रेटिंग 4.7 है। कई ई यूज़र्स ने बग्स की शिकायत की, कई ने कहा कि इस ऐप के कुछ फीचर्स जैसे एडिटिंग ठीक से काम नहीं कर रहे जिसके चलते जल्द से जल्द कमियों में सुधार करके इस प्लेटफॉर्म में ठीक करना बाकि है।

कई सारे बदलावों के साथ Truecaller हुआ अपडेट

क्या है MITRON App

MITRON App एक फ्री शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म है। जैसे की TIK TIK है MITRON App क्रिएटर्स का कहना है कि यह ऐप उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो अपने इनोवेटिव वीडियो कॉन्टेंट को इस प्लेटफॉर्म पर ह्यूमर के साथ पेश कर सकते हैं। MITRON App के डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “मित्रों पर हमारा मिशन एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जहां लोग आ सके और दुनियाभर के लोगों द्वारा पोस्ट किए गए छोटे वीडियो के साथ अपना मनोरंजन कर सकें और साथ ही लोग अपने वीडियो भी बनाकर साझा करने के लिए प्रोत्साहित हो ।

Latest Tech News