Home टेक प्रोडक्ट Lenovo Yoga Duet 7i लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च

Lenovo Yoga Duet 7i लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च

by Mahima Bhatnagar
Lenovo

लेनोवो ने भारतीय बाजार में अपने दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं जिनमें Lenovo Yoga Duet 7i और Lenovo IdeaPad Duet 3 डिटैचबल लैपटॉप शामिल हैं। इन दोनों लैपटॉप की बिक्री 12 जुलाई से शुरू होगी। Lenovo Yoga Duet 7i और Lenovo IdeaPad Duet 3 को खासतौर पर वर्क फ्रॉम होम और ई-लर्निंग के लिए पेश किया गया है। Lenovo Yoga Duet 7i और Lenovo IdeaPad Duet 3 दोनों टू इन वन लैपटॉप है यानी आप इन्हें लैपटॉप के अलावा टैबलेट के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है।

जाने माइक्रोसॉफ्ट के सरफेस लैपटॉप की ख़ास बातें

Lenovo Yoga Duet 7i, Lenovo IdeaPad Duet 3 की कीमत

Lenovo Yoga Duet 7i की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है, जबकि Lenovo IdeaPad Duet 3 को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। दोनों लैपटॉप को 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। Lenovo Yoga Duet 7i की बिक्री लेनोवो और अमेजन की साइट से होगी, जबकि Lenovo IdeaPad Duet 3 को लेनोवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा पार्टनर स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Lenovo Yoga Duet 7i स्लेट ग्रे केस और IdeaPad Duet 3 ग्रेफाइट ग्रे केस कलर में मिलेगा।

Lenovo Yoga Duet 7i की स्पेसिफिकेशन

Lenovo Yoga Duet 7i में विंडोज 10 दिया गया है। इसके अलावा इसमे 13 इंच की WQHD 2K डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2160×1350 पिक्सल है। डिस्प्ले  की ब्राइटनेस 450 निट्स है और इस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। लैपटॉप में इंटेल 11वीं जेनरेशन Core i5 प्रोसेसर और Intel Iris Ze ग्राफिक्स है। लैपटॉप में 16 जीबी रैम के साथ 1 टीबी की PCIe SSD स्टोरेज दी गई है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 10.8 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

ई-कॉमर्स वैबसाइट फ्लिपकार्ट की सब-ब्रांच कंपनी मार्क ने लांन्च किया फेल्कॉन ऐरबुक लैपटॉप

लैपटॉप में डॉल्बी विजन, डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। Yoga Duet 7i में लेनोवो ई-कलर पेन, HD ऑडियो चिप, 1W के दो स्पीकर है और साथ ही इसे TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, एक एसडी कार्ड रीडर और एक 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5 का सपोर्ट है। लैपटॉप का वजन 1.16kg है और इसमें लेनोवो वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

Lenovo IdeaPad Duet 3i की स्पेसिफिकेशन

Lenovo IdeaPad Duet 3i में 10.23 इंच की WUXGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 330 निट्स है। इसमें भी विंडोज 10 OS दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में इंटेल Celeron N4020 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की eMMC स्टोरेज है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें इंटेल UHD ग्राफिक्स 600 है। इस लैपटॉप के साथ लेनोवो डिजिटल पेन, HD ऑडियो चिप, 1W के दो स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में ब्लूटूथ v5 है और इसका वजन 0.86kg है। इसकी लैपटॉप की बैटरी को लेकर 7 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें हैंड्स फ्री कंम्यूनिकेशन के लिए कोर्टाना डिजिटल असिस्टेंट प्लस डुअल 360 डिग्री माइक का सपोर्ट है।

AMD प्रोसेसर पॉप-अप वेबकैम के साथ ऑनर मैजिकबुक 14/15 तथा मैजिक वॉच 2 ग्लोबली लांन्च

Latest Tech News