Home 5जी 5G सपोर्ट के साथ Oppo Find X2 Lite SmartPhone लॉन्च

5G सपोर्ट के साथ Oppo Find X2 Lite SmartPhone लॉन्च

by Nitika Semwal
Oppo Find X2 Lite SmartPhone

चीन की जानी मानी कंपनी Oppo ने अपना नया Oppo Find X2 Lite SmartPhone को पुर्तगाल में लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दे Oppo Find X2 सीरीज़ का तीसरा SmartPhone है। जो की 5G  को सपोर्ट करता है साथ ही Oppo Find X2 Lite में  चार रियर कैमरे हैं जो Oppo Find X2 Lite SmartPhone को  और ज्यादा खास बनाते है।

Samsung कर रहा है Under-display selfie camera वाला SmartPhone लाने की तैयारी

Oppo Find X2 Lite SmartPhone की और खासियत

Oppo Find X2 Lite SmartPhone एंड्रॉयड 10 और ColorOS 7 पर चलता है। Oppo Find X2 Lite SmartPhone में 6.4 इंच का ओलेड डिस्प्ले है, फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है और डिस्प्ले पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। Oppo Find X2 Lite SmartPhone क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर  48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Oppo Find X2 Lite SmartPhone

इसके साथ वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके अलावा दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। कंपनी ने Oppo Find X2 Lite में  32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह वाटरड्रॉप  नॉच में मौज़ूद है।  Oppo Find X2 Lite SmartPhone की बैटरी 4,025 एममएएच की है और यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही ये 8 जीबी Ram  के साथ दिया गया है।

कोरोना में मदद : Google के CEO ने दिए Give India को पांच करोड़ रुपये दान

OPPO Find X2 Lite की जाने कीमत

OPPO Find X2 Lite SmartPhone को लगभग 42,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यह पर्ल व्हाइट और मूनलाइट ब्लैक दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। साथ ही ये साफ़ नहीं हुआ है की OPPO Find X2 Lite SmartPhone भारत में लॉन्च होगा या नहीं।

OPPO
Latest Tech News