Home स्मार्ट टीवी 12,999 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ Realme Smart TV भारत में हुआ लॉन्च

12,999 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ Realme Smart TV भारत में हुआ लॉन्च

by Nitika Semwal
realme smart tv

चीन की जानी मानी कंपनी Realme ने आख़िरकार सोमवार को अपना Realme Smart TV भारत में लॉन्च के दिया है । Realme Smart TV की बिक्री 2 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। शुरुआत में Realme Smart TV कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Mi TV का नया सॉफ्टवेयर अपडेट कुछ ऐसे है ये नए फीचर्स

Realme Smart TV की खास बाते

Realme Smart TV के 32 इंच स्क्रीन वाले एचडी रेडी मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 43 इंच फुल एचडी मॉडल को 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों हैंडसेट्स की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमीडॉटकॉम पर 2 जून से शुरू होगी।

Realme Smart TV मार्केट में दो अलग-अलग स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध होगा। 32-inch Realme Smart TV 1366×768 पिक्सल (एचडी-रेडी) रिजॉल्यूशन के साथ आएगा, जबकि 43 इंच वेरिएंट 1920×1080 पिक्सल (फुल-एचडी) रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होगा। स्क्रीन साइज़ और रिजॉल्शून के अलावा दोनों ही वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन व फीचर्स के एक जैसे होंगे। Realme Smart TV एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर चलता है। इसमें यूज़र्स को एंड्रॉयड टीवी के गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस मिलेगा। Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसे इस टेलीविज़न सेट पर पहले से इंस्टॉल मिलेंगे।

realme smart tv

कम दामों में ये हैं टॉप एंड्राइड स्मार्ट टीवी

Realme Smart TV में 400 निट्स की पिक ब्राइटनेस, एचडीआर 10 स्टेंडर्ड तक सपोर्ट, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।Realme Smart TV में मीडियाटेक एमएसडी6683 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Realme Smart TV से मजबूत परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, 3 एचडीएमआई, 2 यूएसबी, ईदरनेट सपोर्ट दिए गए हैं। Realme Smart TV में साउंड के लिए 12 वाट के 2 स्पीकर्स हैं। डॉल्बी ऑडियो MS12B भी साउंड को बेहतरीन करने के लिए हैं।

Latest Tech News