Home अप्लाइअन्स एक नजर इन टॉप 5 आयरन पर जो है 500 रुपये से भी कम की कीमत पर

एक नजर इन टॉप 5 आयरन पर जो है 500 रुपये से भी कम की कीमत पर

by Jiya Iman
5-iron-less-than-500-rupees

हर इंसान फैशनेबल और अच्छे-अच्छे कपड़े पहनता है कि ताकि वह खूबसूरत लगे लेकिन अगर कपड़ों को आयरन ना किया जाए तो वह बहुत ही बुरा लगता है क्योंकि आयरन किए बिना आप कपड़ों से क्रीज़ और लाइनों को नहीं मिटा सकते।इसलिए यह बहुत जरूरी है कि जब भी आप कपड़े पहनें तो उन्हें हमेशा आयरन करने के बाद ही पहनें ताकि आपका पूरा व्यक्तित्व आकर्षक लगे।इसके अलावा अगर कोई इंसान आयरन किए बिना कपड़े पहनता है तो समाज के सभी लोग उसे बहुत अजीब सी नजरों से देखते है और उसकी छवि सबकी नजरों में एक फूहड़ इंसान के जैसी बन जाती है।इसलिए आपके पास एक आयरन होना बहुत जरूरी है और यह अनिवार्य नहीं है कि आप कोई महंगी आयरन ही खरीदें क्योंकि आज के समय में मार्केट में ऐसी बहुत सारी आयरन उपलब्ध हैं जिनको आप 500 रुपये के अंदर अंदर खरीद सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वह कौन सी आयरन हैं जिनको आप 500 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं।

कुछ ऐसे Smart Appliances जो होने चाहिए हर किचन में

1, 1000W Morphy Richards Daisy Dry Iron

Morphy Richards Daisy Dry Iron एक बहुत ही शानदार आयरन है जो आपको 500 रुपए के अंदर मिल जाती है।‌ इस आयरन की मुख्य विशेषताएं निम्न लिखित हैं –

  • इसकी बॉडी मजबूत प्लास्टिक मटेरियल की बनी हुई है।
  • इस आयरन का पावर कंजप्शन 1000 वॉट है।
  • इस आयरन की सोल प्लेटएलुमिनियम से बनी है। ‌
  • इसमें आपको मिलता है 1.5 मीटर लंबा कॉर्ड।
  • इस आयरन की गारंटी 2 साल की है।
  • इसका मूल्य केवल 495 रूपए है।
1000W Morphy Richards

एक नजर इन Smart Appliances पर जो बनाते है एक स्टूडेंट की लाइफ आसान

2, 1000W Usha Electric Dry Iron

ऊषा एक जाना-माना ब्रांड है और भारत में अधिकतर लोग इसके प्रोडक्ट खरीदते हैं तो ऐसे में आप उषा इलेक्ट्रिकड्राई आयरन 500 रुपए से भी कम में खरीद सकते हैं।इस उषा आयरन की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  • यह आयरन बहुत हल्की है और इसका पावर कंजंप्शन 1000 वॉट है।
  • इसमें नॉनस्टिक टेफलोनकोटिंग की हुई है।
  • इसके अलावा इसमें आपको सूचक के साथ तापमान नियंत्रण घुंडी भी मिलती है।
  • यह आयरन शॉक प्रूफ है।
  • इसका मूल्य केवल 445 रुपये है। ‌
1000W Usha Electric Dry Iron

जाने कौन से है भारत में 2020 के टॉप 7 Home Appliances Brands

3, 1000W Singer Dry Iron DX- 75

अगर आपका बजट बहुत ज्यादा कम है तो आप इस आयरन को खरीद सकते हैं क्योंकि यह आयरन बहुत ज्यादा सस्ती और अच्छी है।इस सिंगरड्राई आयरन की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  • यह कम बिजली का उपयोग करती है औरइसकी पावर कंजप्शन 1000 वाट है।
  • आपको तापमान संकेतक भी मिलता है।
  • इसके अलावा इसमें ओवर हीटिंगप्रोटेक्शन भी दिया गया है।
  • इस आयरन की वारंटी 2 साल की है।
  • सिंगरड्राई आयरन की कीमत 390 रुपये है।
1000WSinger Dry Iron DX

बेहतर फीचर्स के साथ भारत में उपलब्ध Top 7 Air Conditioner

4,1100W billion dry iron with dual ISI certification

बिलियन ड्राई आयरन सस्ती और मजबूत आयरन है।इसमें आपको बेहतरीन डिजाइन के अलावा सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं और यह शानदार आयरन आप अपने बजट को खराब किए बिना आराम से खरीद सकते हैं।इस बिलियनड्राई आयरन की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  • इसकी पावर कंजप्शनक्षमता1100W है।
  • यह आयरन तापमान नियंत्रण सुविधा के साथ आती है।
  • दोहरे आइएसआइ सर्टिफिकेट के साथ आता है।
  • इसमें ओवर हीटिंग प्रोटेक्शन की सुविधा भी है।
  • टेफलॉन नॉन स्टिक कोटिंगकी परत लगी है।
  • यह आयरन 24 महीने की वारंटी के साथ आती है।
  • इसका मूल्य केवल 499 रुपये है।
1100W billion dry iron

ये है आपके घरो ले लिए Best 5 Fully Automatic Washing Machine

5, Blue Sapphire Activa 750 W Iron

ब्लू सैफायर एक्टिवा 750W भी 500 से भी कम रुपए में खरीदी जा सकती है और‌ यह आयरन सस्ती और टिकाऊ है।इसकी मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  • इसकी पावर कंजप्शनक्षमता 750W है।
  • इसकी प्लास्टिक बॉडी और हैंडलइसे शॉक प्रूफ बनाते हैं।
  • इसमें टेफलॉन नॉन स्टिक कोटेड प्लेट है।
  • इसके अलावा इसमें आपको मिलता है वेरिएबल टेंपरेचर कंट्रोलर।
  • इसकी सोल-प्लेट के साइड मेंग्रूव्स है जिनसे आप बटन के चारों तरफ भी आराम से आयरन कर सकते हैं।
  • इस आयरनमेंएक साल की वारंटी मिलती है।
  • इस आयरन की कुल कीमत 429 रुपये है।
Blue Sapphire Activa 750 W Iron

आपके बजट के हिसाब से ये है Top 5 Refrigerator वो भी डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ

Latest Tech News