Home मोबाइल फ़ोन Concept SmartPhone: रोल्लेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ OPPO X 2021 का हुआ अनावरण

Concept SmartPhone: रोल्लेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ OPPO X 2021 का हुआ अनावरण

by Upasana Verma
oppo rollable display smartphone

चाइनीज SmartPhone और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ओप्पो ने वार्षिक समारोह Oppo INNO Day 2020 इवैंट के दौरान नयी रोल्लेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ कान्सैप्ट SmartPhone , OPPO X 2021 का अनावरण किया। इस समारोह में और भी कई नयी टेक्नोलॉजी और प्रॉडक्ट का अनावरण किया गया है। यह कान्सैप्ट SmartPhone नयी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आएगा जिसके माध्यम से उपभोक्ता अपने अनुसार SmartPhone की स्क्रीन को बड़ा या छोटा कर सकता है। यह SmartPhone Samsung और LG के फोल्डेबल SmartPhone से पूर्णतया भिन्न है। इस SmartPhone की स्क्रीन को सामान्य SmartPhone की स्क्रीन से बड़ी phablet ( स्क्रीन का वह साइज़ जो की SmartPhone से बड़ा हो परंतु टेबलेट कम्प्युटर से छोटा हो) स्क्रीन में बदला जा सकता है। इस SmartPhone सेल 2021 से शुरू हो सकती है। इस SmartPhone के फीचर्स निम्न हैं –

बजट स्मार्टफोन: फास्ट स्नेपड्रैगन प्रोसेसर के साथ Redmi K30S 5G SmartPhone हुआ लॉन्च

OPPO X 2021 रोल्लेबल डिस्प्ले में continuously variable OLED डिस्प्ले का उपयोग किया गया है जो की rolling mechanism पर आधारित है। इस डिस्प्ले को रोल्लेबल बनाने के लिए तीन महत्त्वपूर्ण कॉम्पोनेंट का उपयोग किया गया है, जो की निम्न हैं –

सुपरचार्जिंग सपोर्ट और 5G नेटवर्क के साथ Huawei Mate 40 series हुई लॉन्च , जाने फीचर्स

Roll motor powertrain

  • इस Roll motor powertrain में दो motors का उपयोग किया गया है जो की एक संतुलित बल के साथ स्मार्टफोन की स्क्रीन को स्मूथली रोल करने में सहायता करते हैं।
  • इस टेक्नोलॉजी में स्क्रीन को फ़ोल्ड नहीं किया जाता है अपितु रोल किया जाता है और रोलिंग के माध्यम से स्क्रीन साइज़ को 6.7 इंच से 7.4 इंच में बदला जा सकता है। 
  • स्क्रीन को रोल करने के लिए इसके साइड में silder lock दिया गया है। स्क्रीन को रोल या अनरोल करने पर स्क्रीन पर किसी भी तरह के कोई निशान (like visible folds  or crease) नहीं दिखाई देते हैं।
Roll motor powertrain

स्नेपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ OnePlus 8T भारतीय मार्केट में हुआ लॉन्च

2 – in – 1 plate support

  • यह 2 – in – 1 plate स्क्रीन को रोल करने में सहायता करता है। स्क्रीन की रोलिंग स्थिति (7.4 इंच) में यह प्लेट बिना किसी गैप के दो हिस्सों में विभाजित होकर स्क्रीन को सपोर्ट करती है।
  • इसी तरह अनरोल (6.7 इंच) की स्थिति में ये दोनों प्लेट के एक साथ आकर एक प्लेट में बदल जाती है और स्क्रीन को सपोर्ट करती हैं।

Gimbal Camera सपोर्ट और 90 हेर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ Vivo X51 5G SmartPhone हुआ लॉन्च , जाने फीचर्स और कीमत

in 1 plate support

Wrap track screen laminate

  • यह Wrap track screen लेमिनेट स्क्रीन को मजबूत बनाता है और यह लेमिनेट high – strength steel से बना हुआ है।
  • यह लेमिनेट बिना लचीलापन को बढ़ाए स्मार्टफोन की स्क्रीन को प्रोटेक्ट करता है।

इसके अलावा यह SmartPhone तीन रीयर कैमरा सेटअप के साथ उपलब्ध हो सकता है और इस SmartPhone के साइड में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया हैं तथा नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल दिये गए हैं।  

Wrap track screen laminate
Latest Tech News