Home एप्प्स दुनिया को आज भारत ने दिया M-Yoga App का तोहफा

दुनिया को आज भारत ने दिया M-Yoga App का तोहफा

by Mahima Bhatnagar
m Yoga app

योग रखे निरोग का संदेश आज पूरी दुनिया जानती है। 21 जून की इस तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में भारत के साथ ही विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। आज से छह साल पहले योग को महत्वपूर्ण मानते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत की गई जिसके बाद योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।

PM मोदी ने कहा कि जब भारत नें संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था तो उसके पीछे ये ही भावना थी कि योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब विश्व को M-Yoga एप की शक्ति मिलने जा रही है। मुझे पूरा विश्वास है M-Yoga ऐप योग का विस्तार दुनियाभर में करने और ‘वन वर्ड वन हेल्थ’ के प्रयासों को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

Read More: अपने स्मार्ट स्पीकर के लिए कैसे बनाएं DIY वॉलमाउंट

इस ऐप में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे। ये आधुनिक तकनीकी और प्राचीन विज्ञान के फ्यूजन का भी एक बेहतरीन उदाहरण है।

किसी प्रकार का डाटा इकट्ठा नहीं करता ऐप

mYoga ऐप को आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मिलकर तैयार किया है। इस ऐप के जरिए सामान्य लोगों और योग के अनुभवी लोगों को अलग-अलग समय पर योग की ट्रेनिंग और अभ्यास करवाया जाएगा। अगर आपकी उम्र 12 से 65 साल के बीच है तो आप प्रतिदिन योग करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। mYoga ऐप कुछ इस प्रकार डिजाइन की गई है कि लोग अपने स्मार्टफोन में इसकी मदद से अच्छे योग की प्रैक्टिस कर पाएं। आज के समय में डाटा सेफ्टी बहुत ज्यादा अहम हो गई है तो ऐसे में इसे इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह यूजर्स को किसी प्रकार का डाटा इकट्ठा नहीं करता है।

Read More: इन स्टेप के माध्यम से JPG फाइल को बदले PDF फ़ाइल में

किन भाषाओं में उपलब्ध है यह ऐप

mYoga ऐप हिंदी, अंग्रेजी और फ्रेंच में मौजूद है। वहीं कुछ समय बाद यह अन्य कई भाषाओं में भी उपलब्ध हो जाएगी। अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं तो आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। पीएम मोदी ने 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव दिया था। तभी से प्रत्येक वर्ष 21 जून को दुनियाभर में इंटरनेशनल योग दिवस सेलिब्रेट होने लगा। इस साल योग दिवस की थीम योग फॉर वेलनेस है। पीएम मोदी ने बताया योग फॉर वेलनेस का महत्व।

कोरोना के बावजूद इस बार की योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ ने करोड़ो लोगों में योग के प्रति उत्साह को और बढ़ाया। मैं आज योग दिवस पर ये कामना करता हूं कि हर देश हर समाज और हर व्यक्ति स्वस्थ हो। सब एकसाथ मिलकर एक दूसरे की ताकत बनें।

Read More: बिना Flight Mode के कैसे रोक सकते है आप अपने स्मार्टफोन की इनकमिंग कॉल

करोना के अदृश्य वायरस ने जब दुनिया में दस्तक दी थी तब कोई भी देश साधनों से सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसे कठिन समय में योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना। योग ने लोगों में ये भरोसा बढ़ाया कि हम इस बीमारी से लड़ सकते हैं।

Latest Tech News