Home जिओमी एम आई 5020 mAh की बैटरी के साथ Redmi Note 9 SmartPhone हुआ लॉन्च

5020 mAh की बैटरी के साथ Redmi Note 9 SmartPhone हुआ लॉन्च

by Nitika Semwal
Redmi note 9 smartphone

चीन की घरेलू कंपनी Redmi ने अपना एक और SmartPhone लॉन्च कर दिया है Redmi Note 9 को Xiaomi के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में लॉन्च किया गया। इस Redmi Note 9 SmartPhone में कई उम्दा फीचर्स भी दिए है जिनमे से एक है चार कैमरों वाला सेटअप है और इसके अलावा हैंडसेट में कंपनी ने बड़ी बैटरी दी है। तो चलिए जानते है Redmi Note 9 में और क्या क्या है खास ।

लिक्विड कूलिंग जैसे फीचर्स के साथ Mi 10 Youth Edition 5G SmartPhone हुआ लॉन्च

MIUI 11 पर चलता है Redmi Note 9

Redmi Note 9 में डुअल-सिम , एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। Redmi Note 9 SmartPhone में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। Redmi Note 9 SmartPhone में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। 3 जीबी और 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। Redmi Note 9 SmartPhone में इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Redmi Note 9 सीरीज़ में क्वाड कैमरा सेटअप

साथ ही आपको बता दे Redmi Note 9 SmartPhone चौथा हैंडसेट है। Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max और Redmi Note 9s जैसे हैंडसेट पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। Redmi Note 9 SmartPhone कीमत की बात करे तो इसकी कीमत 18,900 रुपये है। इसे फॉरेस्ट ग्रीन, पोलर व्हाइट, मिडनाइट ग्रे रंग में उपलब्ध है । Redmi Note 9 SmartPhone ( रेडमी नोट 9 ) सीरीज़ में क्वाड कैमरा सेटअप है, Redmi Note 9 में 48 मेगापिक्सल का Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। Redmi Note 9 SmartPhone में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

redmi note 9

Xiaomi ने कई नए फीचर्स के साथ पेश किया MIUI 12

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी

Redmi Note 9 SmartPhone में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसी के 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं।

Latest Tech News