Home राउटर एक नजर नई टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध बेस्ट पाँच गीगाबिट राउटर (1Gbps) पर

एक नजर नई टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध बेस्ट पाँच गीगाबिट राउटर (1Gbps) पर

by Upasana Verma
router

नेटवर्किंग डिवाइस, वाई – फाई राउटर का उपयोग अन्य डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, Laptop तथा वाई- फाई सपोर्ट करने वाली डिवाइस को इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है। इसी के साथ भारतीय मार्केट में उपलब्ध पाँच बेस्ट गीगाबिट राउटर निम्न हैं, जिनकी स्पीड 1Gbps/ 1000Mbps या इससे अधिक होती है –

ये है वर्ष 2020 के बेस्ट 7 Router

विषयसूची –

  1. Netgear R6850 AC2000 Dual band gigabit router
  2. Asus RT – AC59UV2 – AC1500 Dual band gigabit router
  3. TP – Link AX1500 Dual band gigabit router
  4. D-Link DIR – 825 AC1200 Dual band gigabit router
  5. Mercusys AC1200 Dual band gigabit router (AC12G)

Netgear R6850 AC2000 Dual band gigabit router

डुअल बैंड और स्पीड: Netgear R6850 AC2000 गीगाबिट राउटर डुअल बैंड वाई – फाई राउटर है। यह राउटर 2.4 GHz बैंड (IEEE 802.11 b/g/n) के लिए 300 Mbps और 5GHz बैंड (IEEE 802.11 a/n/ac) के लिए 1733 Mbps स्पीड को सपोर्ट करता है अर्थात यह राउटर 2000 Mbps/ 2Gbps की स्पीड उपलब्ध कराता है।

कवरेज क्षेत्र: इस वाई – फाई राउटर में तीन एक्सटर्नल एंटेना दिये गए हैं जो की एक बड़े साइज़ के घर के लिए उपयुक्त है तथा यह डिवाइस लगभग 30 वाई – फाई सपोर्ट करने वाली डिवाइसों को इंटरनेट उपलब्ध करा सकती है।

उपयोग: इस वाई – वाई राउटर द्वारा यूजर बेहतर स्पीड के साथ मल्टी – प्लेयर गेमिंग कर सकता है और एचडी विडियो स्ट्रीम कर सकता है।

Netgear R6850 AC2000

कनेक्टिविटी पोर्ट: इस डिवाइस में एक यूएसबी 2.0 पोर्ट और चार गीगाबिट ईथर्नेट पोर्ट दिये गए हैं।

सेक्युर्टी: यह डिवाइस Wi – Fi Encryption सेक्युर्टी, Double Firewall protection, Denial of service attack prevention जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

कीमत: Netgear R6850 AC2000 गीगाबिट राउटर ई – कॉमर्स वैबसाइट अमेज़न पर 5,299 रुपये में उपलब्ध है।

भारतीय मार्केट में 2000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध टॉप 5 Routers

Asus RT – AC59UV2 – AC1500Dual band gigabit router

डुअल बैंड और स्पीड: Asus RT – AC59UV2 गीगाबिट राउटर डुअल बैंड वाई – फाई राउटर है। यह राउटर 2.4 GHz बैंड (IEEE 802.11 b/g/n) के लिए 600 Mbps और 5GHz बैंड (IEEE 802.11 a/n/ac) के लिए 867 Mbps स्पीड को सपोर्ट करता है तथा यह राउटर 1500 Mbps/ 1.5Gbps की स्पीड उपलब्ध कराता है।

कवरेज क्षेत्र: इस वाई – फाई राउटर में चार एक्सटर्नल एंटेना दिये गए हैं जो की एक बड़े साइज़ के घर के लिए उपयुक्त है।

यह डिवाइस MIMO, Beamforming टेक्नोलोजी को भी सपोर्ट करती है, MIMO फीचर द्वारा एक समय पर कई डिवाइस को राउटर से कनेक्ट किया जा सकता है। Beamforming टेक्नोलोजी वाइरलेस सिग्नल को एक ही डिवाइस की ओर केन्द्रित करता है जिसके कारण रिसीविंग डिवाइस को अधिक और स्थिर इंटरनेट स्पीड प्राप्त होती है।

उपयोग: इस वाई – वाई राउटर द्वारा यूजर यूट्यूब और नेटफ्लिक्स के 4K विडियो देखना, मूवी देखना, क्लाउड में डाटा स्टोर करना, ऑनलाइन गेमिंग, वेब सर्फिंग, ई – मेल भेजना जैसे इत्यादि कार्य कर सकता है।

Asus RT AC59UV2

कनेक्टिविटी पोर्ट: इस डिवाइस में एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक गीगाबिट WAN पोर्ट और चार गीगाबिट LAN पोर्ट दिये गए हैं।

सेक्युर्टी: यह डिवाइस Wi – Fi Encryption सेक्युर्टी, Parental control, Guest network जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

कीमत: Asus RT – AC59UV2 गीगाबिट राउटर ई – कॉमर्स वैबसाइट अमेज़न पर 5,599 रुपये में उपलब्ध है।

TP – Link AX1500 Dual band gigabit router

क्या आप भी अपने घर के Wi-Fi Network से परेशान है ? चलो इस परेशानी को ठीक करे

डुअल बैंड और स्पीड: TP – Link AX1500 गीगाबिट राउटर डुअल बैंड वाई – फाई राउटर है। यह राउटर 2.4 GHz बैंड (IEEE 802.11n) के लिए 300 Mbps और 5GHz बैंड (IEEE 802.11ax) के लिए 1201 Mbps स्पीड को सपोर्ट करता है अर्थात यह राउटर 1500 Mbps/ 1.5Gbps की स्पीड उपलब्ध कराता है।

कवरेज क्षेत्र: इस वाई – फाई राउटर में चार एक्सटर्नल एंटेना दिये गए हैं जो की एक बड़े साइज़ ( तीन बेडरूम) के घर के लिए उपयुक्त है।

यह डिवाइस MU – MIMO, OFDMA, Beamforming टेक्नोलोजी को भी सपोर्ट करती है। OFDMA फीचर द्वारा विभिन्न डिवाइस एक समय पर तेज़ इंटरनेट स्पीड के साथ एक फ्रिक्वेन्सी बैंड का उपयोग कर सकती हैं।

TP Link AX1500

उपयोग: इस वाई – वाई राउटर द्वारा यूजर 4K विडियो स्ट्रीम कर सकता है, ऑनलाइन गेमिंग और लाइव विडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है।

कनेक्टिविटी पोर्ट: इस डिवाइस में एक गीगाबिट WAN पोर्ट और चार गीगाबिट LAN पोर्ट दिये गए हैं।

सेक्युर्टी: यह डिवाइस Wi – Fi Encryption, Guest network, Network security जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

कीमत: TP – Link AX1500 गीगाबिट राउटर ई – कॉमर्स वैबसाइट अमेज़न पर 4999 रुपये में उपलब्ध है।

सस्ते और उपयोगी Smart Home Gadgets

D-Link DIR – 825 AC1200 Dual band gigabit router

डुअल बैंड और स्पीड: D-Link DIR – 825 गीगाबिट राउटर डुअल बैंड वाई – फाई राउटर है। यह राउटर 2.4 GHz बैंड (IEEE 802.11 b/g/n) के लिए 300 Mbps और 5GHz बैंड (IEEE 802.11 a/n/ac) के लिए 867 Mbps स्पीड को सपोर्ट करता है अर्थात यह राउटर 1200 Mbps/ 1.2Gbps की स्पीड उपलब्ध कराता है।

कवरेज क्षेत्र: इस वाई – फाई राउटर में चार एक्सटर्नल एंटेना दिये गए हैं जो की एक मीडियम साइज़ के घर के लिए उपयुक्त है।

यह डिवाइस MU – MIMO और Beamforming टेक्नोलोजी को सपोर्ट करती है तथा इस डिवाइस में अन्य सेक्युर्टी संबन्धित फीचर्स भी दिये गए हैं।

D Link DIR 825 AC1200

उपयोग: यह वाई – वाई राउटर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वेब सर्फिंग, फ़ाइल ट्रान्सफर जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त है।

कनेक्टिविटी पोर्ट: इस डिवाइस में एक यूएसबी 2.0 पोर्ट और चार गीगाबिट ईथर्नेट पोर्ट दिये गए हैं।

कीमत: D-Link DIR – 825 गीगाबिट राउटर ई – कॉमर्स वैबसाइट अमेज़न पर 2349 रुपये में उपलब्ध है।

Google Info : क्रिएटर के वर्चुअल अनुभवों के लिए Google ने ऑनलाइन पेड प्लैटफ़ार्म ‘Fundo’ किया लॉन्च

Mercusys AC1200 Dual band gigabit router (AC12G)

डुअल बैंड और स्पीड: Mercusys AC1200 गीगाबिट राउटर डुअल बैंड वाई – फाई राउटर है। यह राउटर 2.4 GHz बैंड (IEEE 802.11 b/g/n) के लिए 300 Mbps और 5GHz बैंड (IEEE 802.11 a/n/ac) के लिए 867 Mbps स्पीड को सपोर्ट करता है अर्थात यह राउटर 1200 Mbps/ 1.2 Gbps की स्पीड उपलब्ध कराता है।

कवरेज क्षेत्र: इस वाई – फाई राउटर में चार एक्सटर्नल एंटेना दिये गए हैं जो की एक मीडियम साइज़ के घर के लिए उपयुक्त है।

उपयोग: यह वाई – वाई राउटर ऑनलाइन एचडी स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वेब सर्फिंग, फ़ाइल ट्रान्सफर जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त है।

कनेक्टिविटी पोर्ट: इस डिवाइस में एक गीगाबिट WAN पोर्ट और तीन गीगाबिट LAN पोर्ट दिये गए हैं।

Mercusys AC1200

सेक्युर्टी: यह डिवाइस Guest network, Firewall security और Wi – Fi encryption जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

कीमत: Mercusys AC1200 गीगाबिट राउटर ई – कॉमर्स वैबसाइट अमेज़न पर 1999 रुपये में उपलब्ध है।

5G Technology: क्या है 5G Technology और इस Technology के महत्तवपूर्ण बिंदु

Latest Tech News