Home टुडेस टेक आज भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 10S, जानें कीमत और फीचर्स

आज भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 10S, जानें कीमत और फीचर्स

by Darshana Bhawsar
Redmi Note 10S

रेड्मी ने अपने नए-नए स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफ़ोन के साथ बहुत ही कम समय में काफी तरक्की की है. रेड्मी के वैसे तो सभी मोबाइल फ़ोन काफी अच्छे हैं और लोगों का विश्वास भी इन मोबाइल फ़ोन पर बना हुआ है। अभी लोगों को काफी समय से Redmi Note 10S के लॉन्च होने का इंतज़ार था जो अब पूरा हो चुका है। Redmi Note 10S भारत में लॉन्च हो चुका है। तो चलिए जानते हैं आज भारत में लॉन्च हुए Redmi Note 10S की कीमत और फीचर के बारे में।

Read More: Xiaomi Mi 10 5G भारत में हुआ लॉन्च 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ

आज भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 10S, जाने कीमत और फीचर्स:

Redmi Note 10S की कीमत:

Redmi Note 10S को कुछ समय पहले ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था तब इसकी कीमत 229 डॉलर बताई गई थी। अब उम्मीद है कि इसकी कीमत भारत में 15,000 से 20,000 रूपये तक रखी जा सकती है और इसके कई कलर आप्शन भी होंगे।

Read More: कुछ इस तरह डिजाइन किया गया वन प्लस का नया लोगो

Redmi Note 10S स्पेसिफिकेशन:

  1. Redmi Note 10S एंड्राइड 11 बेस्ड MIUI 12 पर कार्य करेगा।
  2. Redmi Note 10S में 6.43 इंच का एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले होगा।
  3. Redmi Note 10S में 5,000mAh की बैटरी और MediaTek Helio G95 प्रोसेसर।
  4. Redmi Note 10S में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, GPS, Bluetooth और USB पोर्ट उपलब्ध होंगे।
  5. Redmi Note 10S में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 48MP का सोनी आईएमएक्स, 582 सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-2MP के मैक्रो-डेप्थ सेंसर भी उपलब्ध होंगे।
  6. Redmi Note 10S में फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा होगा।

Read More: रीयलमी 6 सीरीज के साथ रीयलमी बैंड भी भारत में हुआ लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

तो इन सभी फीचर और स्पेसिफिकेशन के साथ भारत में आज Redmi Note 10S लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि जिस तरह पहले भी रेड्मी के फ़ोन को लोगों ने पसंद किया इस बार भी पसंद किया जायेगा। Redmi Note 10S अपने उपयोगकर्ताओं के लिए बेहद उम्दा स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च हुआ है।

Latest Tech News