Home इनफार्मेशन टेक Google Play store पर वापस आई डिजिटल पेमेंट ऐप MobiKwik ,जाने Play store से हटाने का कारण

Google Play store पर वापस आई डिजिटल पेमेंट ऐप MobiKwik ,जाने Play store से हटाने का कारण

by Nitika Semwal
MobiKwik app

जानी मानी डिजिटल पेमेंट ऐप MobiKwik को अब Google Play store से हटा दिया गया है बताया जा रहा है की MobiKwik App ने Google Play store की ऐड पोलिसी का उल्लंघन किया है जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। पर MobiKwik App के सह-संस्थापक और सीईओ बिपिन प्रीत सिंह की माने तो , ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि MobiKwik App में आरोग्य सेतु ऐप का लिंक है।

WhatsApp का नया फीचर QR Code को स्कैन करके जोड़ सकते है नए कॉन्टेक्ट

जानते है पूरी बात

MobiKwik App के सीईओ बिपिन प्रीत सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि ‘MobiKwik App को Google Play store से हटा दिया गया है। Google ने ऐसा ​इसलिए किया है क्योंकि हमारे ऐप में कोरोना वायरस संक्रमण की जानकारी देने वाला Aarogya Setu ऐप लिंक है। बिपिन प्रीत का कहना है कि MobiKwik को Aarogya Setu को बढ़ावा देने के लिए एक सप्ताह पहले Google से चेतावनी मिली थी, लेकिन तब उन्होंने कहा कि यह एक गलती थी।

mobikwik aarogye setu app

सिंह ने आगे कहा की MobiKwik और दूसरे फिनटेक फर्मों को आरबीआई द्वारा आरोग्य सेतु ऐप का लिंक शामिल करने को कहा है। जिससे इस कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ऐप से ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके।और यही नहीं आरोग्या सेतु को अभी तक 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।ऐप जैसे Paytm Android और iOS दोनों वर्ज़न पर आरोग्य सेतु के लिंक भी शामिल हैं।

TIK TOK को कड़ी टक्कर दे रहा है भारतीय App MITRON

Google Play store पर फिर आया MobiKwik App

लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट ऐप MobiKwik कुछ समय के लिए Google Play Store से डी-लिस्टेड किया गया था लेकिन अब MobiKwik App वापस आ गया है और अब आप को फिर से से डाउनलोड कर सकते है इसी के साथ MobiKwik App का लेटेस्ट वर्जन आ गया है जहां अब लिंक में आरोग्य सेतु ऐप का लिंक नहीं है।

Google Play store MobiKwik App
Latest Tech News