Home आईओएस (iOS) iOS 15 सार्वजनिक बीटा अपडेट अब iPhones के लिए उपलब्ध है

iOS 15 सार्वजनिक बीटा अपडेट अब iPhones के लिए उपलब्ध है

by Darshana Bhawsar
iOS beta Apple

iPhones का अपना एक अलग ही स्टैण्डर्ड है और इसी स्टैण्डर्ड को मेन्टेन करते हुए इसके फीचर एंड्राइड फ़ोन से काफी अलग होते हैं। यहाँ तक की इसको ऑपरेट करने का तरीका भी लगा होता है। वैसे तो Apple कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स बहुत ही उम्दा हैं।

अगर इस कंपनी के प्रोडक्ट महँगे होते हैं तो उसकी वजह बिल्कुल साफ़ है कि कंपनी अपने उपभोगताओं को उतनी सुविधा भी देती है। अभी हाल ही में iOS 15 सार्वजानिक बीटा अपडेट हुआ है जो iPhones के लिए उपलब्ध हैं। चलिए जानते हैं कैसे इंस्टाल करें इसे।

Read More: जाने iPhone की बैटरी हेल्थ को चेक करने के आसान तरीके

यह नई सुविधा है जिसे लेकर सभी iPhone यूजर काफी उत्सुक हैं। शायद आपके मन में यह सवाल भी होगा कि क्या आप पुराने iPhone में भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। तो हम जानेंगे इसके बारे में।

आईओएस 15 निम्नलिखित आईफोन और आईपॉड टच मॉडल के लिए उपलब्ध है:

  • आईफोन 12
  • आईफोन 12 मिनी
  • आईफोन 12 प्रो
  • आईफोन 12 प्रो मैक्स
  • आईफोन 11
  • आईफोन 11 प्रो
  • आईफोन 11 प्रो मैक्स
  • आईफोन एक्सएस
  • आईफोन एक्सएस मैक्स
  • आईफोन एक्सआर
  • आईफोन एक्स
  • आईफोन 8
  • आईफोन 8 प्लस
  • iPhone 7
  • आईफोन 7 प्लस
  • आईफोन 6एस
  • आईफोन 6एस प्लस
  • iPhone SE (1 और 2 पीढ़ी)
  • आइपॉड टच (7 पीढ़ी)

Read More: Apple iOS 14.5 और iPadOS 14.5 अगले सप्ताह किया जाएंगे लॉन्च

जब यह अपडेट आएगा तो iPhone यूजर के पास एक मेसेज आ जायेगा जिसमें अपग्रेड का विकल्प होगा और उसपर अपग्रेड पर टैब करके यूजर इनस्टॉल और अपग्रेड कर सकते हैं। इसके लिए यूजर से पूछा जायेगा कि क्या वह iOS 15 को डाउनलोड और इनस्टॉल करना चाहता है। यह एक पॉप अप मेसेज के द्वारा पूछा जायेगा। अपनी सुविधानुसार यूजर इसे डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते हैं।

iOS 15 फेसटाइम में कई सुधार किये गए हैं। इसमें एक नया iMessage डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ ही आपको कई नए अपडेट नोटीफीकेशन और बहुत कुछ सुविधाएँ मिलेंगी। जुलाई महीने को इस अपडेट के लिए चुना गया है। iPhone के लिए यह अपडेट बहुत ही ज्यादा जरुरी था इसके साथ ही iPhone यूजर को राहत मिली और सभी उपभोगता इस अपडेट से खुश हैं और इसका प्रयोग करने में सक्षम हैं।

Read More: Upcoming SmartPhone 2021: वर्ष 2021 में नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

iPhone को अपनी क्वालिटी को हमेशा अपडेट करने के लिए सराहना मिली है। क्योंकि जब भी किसी मॉडल में अपडेट होता है तो कुछ न कुछ नया ही देखने के लिए मिलता है और जब लोग इसके अपडेट की खबर सुनते हैं तो लोगों में उत्सुकता रहती हैं यह जानने की, कि अब एप्पल क्या नया लॉन्च करने वाला है या क्या अपडेट करने वाला है।

Latest Tech News