Home जिओमी एम आई अब साधारण टीवी बनेगा स्मार्ट टीवी Mi TV Stick की मदद से

अब साधारण टीवी बनेगा स्मार्ट टीवी Mi TV Stick की मदद से

by Nitika Semwal
Mi TV Stick

चीन की बड़ी कंपनी Xiaomi ने भारत में अब अपना Mi TV Stick लॉन्च किया है। आपको बता दे की यह Mi TV Stick भारतीय बाजार में Xiaomi का दूसरा स्ट्रीमिंग डिवाइस है। इससे पहले Mi Box 4K लॉन्च किया गया था। Xiaomi की अपनी स्मार्ट टीवी कस्टम इंटरफ़ेस पैच वॉल है, जबकि यह Mi TV Stick और Mi Box 4K का हिस्सा नहीं है। ये Mi TV Stick Amazon Fire TV की तरह ही काम करेगा , यानी इसे स्टैंडर्ड टीवी में लगा कर स्मार्ट टीवी की तरह ही यूज किया जा सकता है। चलिए जानते है और क्या क्या है खास इस Mi TV Stick में..

चार रियर कैमरा सेटअप के साथ मिड-रेंज Redmi Note 9 SmartPhone भारत में हुआ लॉन्च

अब साधारण टीवी बनेगा स्मार्ट टीवी

Xiaomi Mi TV Stick का बाज़ार में Amazon Fire TV Stick से मुकाबला होगा। इसकी मदद से, उपयोगकर्ता अमेज़न प्राइम वीडियो, डिज़नी + हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और अन्य सामग्री सेवाओं को अपने आम टीवी पर स्ट्रीम कर पाएंगे। यह एचडीएमआई पोर्ट के माध्यम से टीवी से जुड़ सकता है और आम टीवी को स्मार्ट टीवी बना देगा। इसमें आपको Google Play Store की सुविधा मिलेगी, जहां से आप टेलीविज़न के लिए विकसित ऐप का उपयोग कर पाएंगे।

नई Mi TV Stick डिजाइन के मामले में अमेजन फायर टीवी स्टिक की तरह लगती है। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है और रिमोट कंट्रोल में भी यही कलर ऑप्शन दिया गया है। Xiaomi का यह पोर्टेबल स्ट्रीमिंग डिवाइस क्वाड-कोर CPU से लैस है, और 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज द्वारा समर्थित है। यह एंड्रॉइड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसमें Mi TV पैच वॉल नहीं है। इसके अलावा Mi TV Stick Dolby Audio और DTS साउंड फॉर्मेट को सपोर्ट करता है।

Mi TV Stick

11 जून को उठ सकता है Xiaomi के पहले Laptop RedmiBook 13 से पर्दा

इसके साथ ही वॉयस कमांड के लिए रिमोट कंट्रोल पर गूगल असिस्टेंट का बटन भी दिया गया है। नया Mi TV Stick बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आता है। जिसकी मदद से उपयोगकर्ता अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन को सीधे टीवी स्क्रीन से कनेक्ट कर सकते हैं और टीवी स्क्रीन पर फोटो, वीडियो और मूवी आदि का आनंद ले सकते हैं।

Mi TV Stick आपको फुल-एचडी (1,080×1,920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलेगा। पोर्टेबल स्ट्रीमिंग स्टिक प्री-इंस्टॉल नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम ऐप के साथ आती है, इसे Mi TV Stick रिमोट पर समर्पित बटन को प्रेस करके डायरेक्टली एक्सेस किया जा सकता है। Mi TV Stick एंड्रॉयड 9 पर चलता है। यह डुअल बैंड वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ 4.2 है। इस स्मार्ट डिवाइस में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। यह टीवी से एचडीएमआई पोर्ट के ज़रिए कनेक्ट होगा। Mi TV Stick का डाइमेंशन 92.4×30.2×15.2 मिलीमीटर है और वज़न 28.5 ग्राम।

Xiaomi Mi 10 5G भारत में हुआ लॉन्च 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ

Mi TV Stick की कीमत

बात करे भारत में Mi TV Stick की कीमत की तो Mi TV Stick को भारत में 2,799 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी पहली सेल 7 अगस्त को दोपहर में आयोजित की जा चुकी है । डिवाइस Mi.com, फ्लिपकार्ट और Mi होम स्टोर्स में उपलब्ध होगा। इस प्रोडक्ट को Mi पार्टनर स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। यह Mi TV Stick काले रंग में उपलब्ध है।

Mi Stick
Latest Tech News